– एक ही छत के नीचे मिलेंगी निवेश और वित्तीय सेवाएं
रूद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित एमआरएफ टायर्स बिल्डिंग में वेल्थब्लूम फाइनेंशियल सर्विसेज का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। महापौर ने प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की वित्तीय सेवाओं के विस्तार से स्थानीय निवेशकों को सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान पारदर्शिता के साथ लोगों की जमा पूंजी को सुरक्षित निवेश की राह दिखाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान संस्था की डायरेक्टर ज्योति रावत ने महापौर विकास शर्मा सहित सभी गणमान्य अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि वेल्थब्लूम के माध्यम से निवेशकों को अब एक ही छत के नीचे तमाम वित्तीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ज्योति रावत ने जानकारी दी कि वे पिछले 12 वर्षों से निरंतर वित्तीय क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके अनुभव का लाभ वर्तमान में 2000 से अधिक संतुष्ट निवेशक उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह संस्था मुख्य रूप से म्यूचुअल फंड एआईएफ, पीएमएस के साथ-साथ सभी प्रकार के इंश्योरेंस और लोन संबंधी सेवाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी।
इस अवसर पर सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, आईएमए की अध्यक्ष नीरजा पंत, संजय सिंघल, राजेश मिश्रा, नारायण हॉस्पिटल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा, सीए अशोक सिंघल, कुशल अग्रवाल, गुरमीत सिंह, पार्षद चिराग कालरा, डॉ. मनोरंजन पंत, बिहारी लाल चोमवाल, विमल वर्मा, आभा नैथानी और अनिकेत टंडन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने संस्थान की सफलता के लिए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। ज्योति रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में बेहतर सेवा और विश्वसनीयता बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
