गौमूत्र क्रांति अभियान को आगे बढ़ाने का दिया आश्वासन
रामनगर। हल्द्वानी के नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट का पवलगढ़ स्थित गौ मूत्र क्रांति संस्थान पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गौ मूत्र क्रांति संस्थान के संस्थापक वैद्य प्रदीप भंडारी एवं उनकी टीम ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।बता दें गजराज बिष्ट छात्र जीवन के समय से वैद्य प्रदीप भंडारी के मित्र रहे हैं। राज्य आंदोलन में भी उन्होंने प्रदीप भंडारी के साथ बढ़ चढ़कर भागीदारी की थी। हल्द्वानी के मेयर चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण से एक दिन पूर्व उन्होंने पवलगढ़ स्थित गौ मूत्र क्रांति संस्थान पहुंचकर पुराने मित्र वैद्य प्रदीप भंडारी से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान यहां पहुंचने पर गाजे बाजों और पुष्प वर्षा के बीच गजराज बिष्ट का जोरदार स्वागत किया गया। वैद्य प्रदीप भंडारी और गौ मूत्र क्रांति परिवार के लोगों ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखण्ड की लोक गायिका वीना तिवारी को भी गौ मूत्र क्रांति परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने राजनैतिक जीवन से जुड़ी कई रोचक जानकारियों को साझा किया और अपनी जीत का श्रेय अपने पुराने मित्रों को दिया। उन्होंने बताया कि मैने कभी सोचा भी नहीं था कि मेयर बनूंगा। गजराज बिष्ट ने बताया कि मेयर के लिए उन्होंने कभी टिकट तक नहीं मांगा। विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की उनकी ख्वाहिश जरूर थी। उन्होंने कहा कि अब तक के राजनैतिक जीवन में उनका कैरियर बेदाग रहा है। आगे भी वह विश्वास दिलाते हैं कि कभी कोई गलत काम नहीं करेंगे। मेयर गराज बिष्ट ने कहा कि उन्होंने लंबा समय सामाजिक कार्यों में बिताया है। पार्टी संगठन ने जब भी जो आदेश दिया उसके लिए दिन रात एक कर दिया। यही वजह रही कि संगठन ने भी उन्हें भरपूर सम्मान दिया। संगठन के सभी पदों पर रहकर उन्हें काम करने का मौका मिला। अब संगठन ने उन्हें मेयर के रूप में सेवा करने का मौका दिया है, इस जिम्मेवारी का निर्वहन भी पूरी निष्ठा से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे किये हैं उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया था। पुराने मित्रों ने उन्हें इस चुनाव में अपना जो सहयोग और प्यार दिया उसे कभी भुला नहीं सकते। मेयर गजराज बिष्ट ने वैद्य प्रदीप भंडारी द्वारा चलाये जा रहे गौ मूत्र क्रांति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वैद्य प्रदीप भंडारी ने न सिर्फ इस पवलगढ़ गांव को नई पहचान दिलाई है बल्कि पूरे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित करने का काम किया है। यहां आकर हजारों लोगों को नया जीवन मिल रहा है यह सब ईश्वरीय कृपा से ही संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैद्य प्रदीप भंडारी की चमत्कारिक दवाओं के परिणाम देखकर चिकित्सक भी हैरान हैं। कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से भी यहां पर छुटकारा मिल रहा है।

गजराज बिष्ट ने बताया कि वह खुद भी शुगर से परेशान थे, यहां आकर दवा ली तो तीन माह में ही उन्हें शुगर से छुटकारा मिल गया और आज वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। गजराज बिष्ट ने गौ मूत्र क्रांति संस्थान और इस अभियान को आगे बढ़ाने में अपना हरसंभव सहयोग देन का आश्वासन भी दिया। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तरखण्ड की लोक गायिका वीना तिवारी ने अपने प्रसिद्ध गीत सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में वैद्य प्रदीप भंडारी ने कहा कि गौ मूत्र क्रांति संस्थान आज जो देश विदेश में अपनी पहचान बना रहा है यह सब टीम वर्क का परिणाम है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में लाईलाज बिमारियों से छुटकारा पा चुके कई लोगों ने अपने अनुभव भी बताये।

सम्मान समारोह का संचालन पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर श्रीमती लता भंडारी, भूमिका भंडारी, दीवान सिंह, दीपक, गीता देवी, ललित भट्ट, दीवान डोगरा, अजय छाबड़ा, सुमन छाबड़ा, जगदीश चन्द्र, नेहा चौधरी, इन्दर आर्य, राजेश अरोरा पप्पल,विजय मनराल, ओमी, इकबाल सिंह, अवतार सिंह, दीपू छिम्वाल, लक्ष्मण सिंह, लच्छी राम, सुमन व्यास,ममता,सरदार सिंह, परमिंदर सिंह संधू, नेहा चौधरी, देवेन्द्र सिंह, शीला, दीपू भट्ट,सुरेन्द्र पाल सिंह, असवानी सिद्धार्थ, कल्पना पटवाल,सुनील पंत,बुद्धि बल्लभा जोशी समेत सैकड़ों लोग रहे।