CPS_0407

रुद्रपुर। स्थानीय मॉडल कॉलोनी स्थित शहर के प्रतिष्ठित कोलम्बस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को देश का 77वां गणतंत्र दिवस पूर्ण गरिमा और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। तिरंगे की आन-बान और शान के बीच विद्यालय परिवार ने राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ भव्य शुरुआत
समारोह का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन केसर दास खेड़ा ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात विद्यालय के बैंड की धुन पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति के स्वरों से गुंजायमान हो उठा। चेयरमैन ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश की एकता को अक्षुण्ण रखने की अपील की।

कर्तव्य पथ पर चलने का संदेश
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज खेड़ा ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की गहरी व्याख्या की। उन्होंने कहा, ष्हमारा संविधान न केवल हमारी स्वतंत्रता की गाथा है, बल्कि यह हमें एक समृद्ध, समरस और समाजवादी भारत की दिशा में मार्गदर्शन भी करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान ने समाज के हर वर्ग के उत्थान का संकल्प लिया है, अतः हमारा कर्तव्य है कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करें।

युवा शक्ति और तकनीकी प्रगति पर चर्चा
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी का यह दायित्व है कि वे देश को और अधिक समृद्ध बनाएं। इसी क्रम में विद्यालय के हेड बॉय पार्थ यश ने अपने ओजस्वी भाषण में देश की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज की युवा शक्ति नए उद्यमों के साथ दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
देशभक्ति की भावना को स्वर देते हुए छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे मुन्ने बच्चों ने जहाँ अपनी कविताओं से सबका मन मोह लिया, वहीं शिक्षकों ने भी विशेष प्रस्तुतियां देकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक ने कलाकारों की कला की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या डॉ. कामेश मित्तल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हर्षपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य राज कुमार त्यागी, भरत लाल शाह, रामेश्वर शाह, मनमोहन सिंह, एस.के. नैय्यर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!