IMG-20260217-WA0001

 

रूद्रपुर । शहर के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अंकित कुमार गुप्ता जी ने होम्योपैथिक के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है जटिल और गंभीर रोगों के सफल उपचार तथा चिकित्सा के शोध और विज्ञान से जोड़ने के अनेकों प्रयास ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई ।

कजाकिस्तान के अल्माटी स्थित कैस्पियन यूनिवर्सिटी मैं आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विदेशों मे चिकित्सा उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ अंकित कुमार गुप्ता जी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया । यह सम्मान कैस्पियन यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर डॉ (प्रो ) अयूब सईद द्वारा प्रदान किया गया इन अवसर पर चिकित्सा अनुसंधान उपचार पद्धति के विकाश तथा वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। डॉ अंकित कुमार गुप्ता जी के कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया और उनके योगदान को चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणादायक बताया गया ।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ अंकित कुमार गुप्ता ने कहा यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी चिकित्सा सेवा अनुसंधान तथा मरीजों के बेहतर उपचार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे । उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ज्ञान के आदान प्रदान की आवश्यकता पर भी बल दिया। तथा तमाम जटिल बीमारियों त्वचा रोग , पथरी (गिर्दा, पीत), फैटी लिवर, सोरायसिस, लिवर इनफर्टिलिटी, बचेदानी की गांठ , लिकोरिया, मानसिक रोग, गुप्त रोग, बाल झड़ना पार्केसन, मिर्गी, आदि बीमारियों में होम्योपैथिक दवाइयों द्वारा लोगों को ठीक किया गया। इस उपलब्धि पर उनके सहयोगियों, चिकित्सकों तथा शुभचिंतकों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए इसे गर्व का विषय बताया है ।

error: Content is protected !!