Screenshot_4

स्मार्ट कैमरों को चकमा देने का खेल खत्म: नंबर प्लेट पर कालिख पोतने वालों पर परिवहन विभाग का डंडा; ऊधम सिंह नगर में 80 वाहनों के चालान

काशीपुर/रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में ‘स्मार्ट’ चालान से बचने के लिए अपनाए जा रहे ‘देसी’ जुगाड़ पर परिवहन विभाग ने कड़ा प्रहार किया है। एएनपीआर (ANPR) कैमरों की नजर से बचने के लिए नंबर प्लेट पर कालिख पोतने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर विभाग ने महज 15 दिनों में 80 वाहनों के चालान किए हैं और 15 वाहनों को सीज कर दिया है।

तकनीक बनाम ‘जुगाड़’: क्यों हुई कार्रवाई?

परिवहन विभाग ने काशीपुर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर अत्याधुनिक एएनपीआर (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के स्वतः ऑनलाइन चालान काट देते हैं। इस कार्रवाई से बचने के लिए कई चालकों ने अपनी नंबर प्लेट के अंकों पर कालिख या पेंट पोत दिया था, ताकि कैमरों की लेजर लाइट नंबर रीड न कर सके।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करना मोटर वाहन अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। यह अभियान न केवल राजस्व की रक्षा के लिए है, बल्कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए भी अनिवार्य है।

error: Content is protected !!