अशोक गुलाटी बने राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी

हल्द्वानी। पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी को संगठन का राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिससे पत्रकारों में हर्ष की लहर है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली के निवास स्थान दिल्ली में उनकी अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक शांतनु सक्सेना भी शामिल हुए, जिसमें कोर कमेटी ने उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने की घोषणा की। उत्तराखंड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए अशोक गुलाटी को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी।

अशोक गुलाटी को संगठन में बड़ी जिम्मेवारी मिने पर संगठन से जुड़े पत्रकारों में खुशी लहर दौड़ गई। पत्रकार प्रेस परिषद देहरादून के जिला अध्यक्ष रंजीत वेद, उधम सिंह नगर जिलाअध्यक्ष नरेंद्र राठौड़, रूद्रपुर महानगर अध्यक्ष अमन सिंह, चंपावत के अध्यक्ष चमन सिंह भादरिया, खटीमा अध्यक्ष अशोक सरकार, टनकपुर अध्यक्ष नवीन भट्ट, सितारगंज अध्यक्ष गुरमीत सिंह, पीलीभीत जिला अध्यक्ष मोहम्मद नदीम, काशीपुर अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चंद्र, जिला नैनीताल के अध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट, रानीखेत अध्यक्ष संदीप पाठक , गदरपुर के  पत्रकारों  सहित तमाम पत्रकारों ने अशोक गुलाटी को बधाई दी है। इसके अलावा रुद्रपुर के नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा, नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने भी बधाई दी है। इधर दूसरी और नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने जारी बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद को मजबूत बनाने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से काम किया जायेगा।

error: Content is protected !!