शर्मनाक: पति को मौत की नींद सुलाकर प्रेमी भांजे संग अंतरंग हुई पत्नी, पुलिस ने किया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने ही भांजे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी भांजे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद अब मृतक के चार मासूम बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

साजिश के तहत रेता गला पुलिस जांच में सामने आया कि गांव भटपुरा चंदू निवासी बलराम (30) की पत्नी पूजा देवी का अपने ही भांजे आदेश के साथ अवैध संबंध था। पूजा तीन बार पहले भी आदेश के साथ घर छोड़कर जा चुकी थी। 28 जनवरी की रात पूजा ने फिल्मी अंदाज में साजिश रची। उसने प्यार का नाटक कर पहले बलराम के हाथ बांधे और फिर आदेश व उसके साथी रामचंद्र के साथ मिलकर हंसिया से बलराम का गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी महिला ने प्रेमी संग समय बिताया और सुबह होते ही शोर मचाकर इसे अज्ञात हमलावरों की करतूत बताने की कोशिश की।

मासूमों की परवरिश का संकट बलराम की मौत और मां पूजा के जेल जाने के बाद उनके चार बच्चों—कांति (7), पवन (5), परी (3) और डेढ़ वर्षीय छोटू के सामने जीवन-यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बच्चों के दादा बलवंत और दादी रामबेटी बेहद बुजुर्ग व लाचार हैं, जबकि चाचा राजू दिव्यांग हैं। घर की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब थी, बलराम ने महीने भर पहले ही किश्तों पर मोबाइल लिया था। अब पिता की मौत के बाद इन मासूमों की देखभाल करने वाला कोई सक्षम सदस्य घर में नहीं बचा है।

परिजनों की मांग- हत्यारों को मिले फांसी मृतक के बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बलराम को कई बार पूजा से सतर्क रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह अपनी पत्नी पर विश्वास करता रहा। दुखी माता-पिता ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं दिव्यांग चाचा राजू ने सरकार से बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की अपील की है।

error: Content is protected !!